AAP Sunderkand: ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अरविंद केजरीवाल’, सुंदरकांड पाठ पर बीजेपी का जोरदार हमला

Updated:
विज्ञापन
AAP Sunderkand: ‘गिरगिट की तरह रंग बदल रहे अरविंद केजरीवाल’, सुंदरकांड पाठ पर बीजेपी का जोरदार हमला

सुंदरकांड पाठ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम दिल्ली में हर महीने के पहले मंगलवार को ‘सुंदरकांड पाठ’ का आयोजन करेंगे. इससे सबकी तरक्की होगी, सबको शांति मिलेगी और हमें भगवान राम और हनुमान का आशीर्वाद मिलेगा.

विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी के साथ सुंदरकांड का पाठ किया. दरअसल आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया था. केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ रोहिणी में पाठ किया. इधर अरविंद केजरीवाल और आप की सुंदरकांड पाठ पर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर तंज कसा है.

दिल्ली में हर महीने के पहले मंगलवार को ‘सुंदरकांड पाठ’ का आयोजन करेंगे : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम दिल्ली में हर महीने के पहले मंगलवार को ‘सुंदरकांड पाठ’ का आयोजन करेंगे. इससे सबकी तरक्की होगी, सबको शांति मिलेगी और हमें भगवान राम और हनुमान का आशीर्वाद मिलेगा.

गिरगिट की तरह केजरीवाल बदल रहे रंग: बीजेपी

AAP के ‘सुंदरकांड’ और ‘हनुमान चालीसा पाठ’ पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, अरविंद केजरीवाल वही व्यक्ति हैं जिन्होंने एक बार कहा था कि राम मंदिर नहीं बनना चाहिए, यह बाबरी मस्जिद है. मैं याद दिलाना चाहूंगी कि 1858 से अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने मंदिर को वापस पाने और उसका पुनर्निर्माण कराने के लिए अपनी जान गंवाई है. उन्होंने उन श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया है, ये वही गिरगिट हैं, जो रंग पलटते हैं. वो रंग पलटता दिख रहा है. केजरीवाल पर तंज कसते हुए लेखी ने कहा, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था, वे आज ‘सुंदरकांड पाठ’ का आयोजन कर रहे हैं.


Also Read: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले CM Yogi ने रामभक्तों दी सौगात, टूरिस्ट एप से बुक होगी EV Car

पापियों के पाप धुल रहे : बीजेपी

बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, राम राज्य स्थापित ही हो जाए, पापी अपने पा धोना शुरू कर दे. तो पापियों ने अपने पाप धोने शुरू कर दिए हैं. अच्छी बात है सुंदरकांड का पाठ हो रहा है. लेकिन इनके जो काम हैं, वो भुलाए नहीं जा सकते हैं. इस बात को सभी हो याद रखना चाहिए कि ये किस मिट्टी के बने हुए हैं और किस तरह से हर चीजों में राजनीति करने की कोशिश करते हैं. लेखी ने आगे कहा, इस समय पूरा देश आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर है, इसलिए उन्होंने खुद को भगवान राम के रंग में रंगने की कोशिश की है. अगर बाबरी की बारी होती, तो वे बाबर की धुन पर नाच रहे होते.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में लगे सोने के 14 दरवाजे, अभी 30 और लगेंगे

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola