AAP Candidates List: 20 सिटिंग MLA का कटा टिकट, बाहरियों को मौका, बेटे, पत्नी को भी मैदान में उतारा

Updated:
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2025

Delhi Assembly Election 2025

AAP Candidates List: आगामी दिल्ली विधानसभा को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. रविवार को चौथी और आखिरी सूची जारी की गई.

विज्ञापन

AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी ने रविवार को उम्मीदवारों की चौथी और आखिरी सूची जारी की. जिसमें 38 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से, मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से, मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से, मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से, सत्येन्द्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, दुर्गेश पाठक राजिंदर नगर से, रमेश पहलवान कस्तूरबा नगर से, नांगलोई जट से रघुविंदर शौकीन, सदर बाजार से सोम दत्त, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, तिलक नगर से जरनैल सिंह चुनाव लड़ेंगे.

आप ने 20 सिटिंग विधायकों का काटा टिकट, बेटे और पत्नी को दिया टिकट

आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जो सूची जारी किया है, उसमें 20 सिटिंग विधायकों के नाम गायब हैं. जबकि कुछ विधायक ऐसे हैं, जिनके बेटे और पत्नी को टिकट दिया गया है. कृष्णा नगर सीट में विधायक एसके बग्गा की जगह पर उनके बेटे विकास बग्गा को पार्टी ने टिकट दिया. चांदनी चौक सीट से प्रह्लाद साहनी की जगह उनके बेटे पुरुनदीप साहन को आप ने उम्मीदवार बनाया. उत्तम नगर सीट से विधायक नरेश बालियान का टिकट कट गया है, उनकी जगह पर AAP ने उनकी पत्नी पोश बालियान को टिकट दिया है.  

Also Read: Delhi Assembly Elections 2025 : आप ने जारी की 38 उम्मीदवारों की लिस्ट, अरविंद केजरीवाल और आतिशी का भी है नाम

दूसरी पार्टी से आए नेताओं को भी आप ने दिया टिकट

आम आदमी पार्टी ने अन्य पार्टियों से आए नेताओं को भी टिकट दिया है. आप की पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी, जिसमें 6 उम्मीदवार दूसरी पार्टियों से आए हैं.

विधानसभाउम्मीदवारों के नाम
ओखलाअमानतुल्लाह खान
तुगलकाबादसहीराम
गोकलपुरसुरेंद्र कुमार
बाबरपुरगोपाल राय
कोंडलीकुलदीप कुमार
कालकाजीआतिशी
ग्रेटर कैलाशसौरभ भारद्वाज
संगम विहारदिनेश मोहनिया
अंबेडकरनगरअजय दत्त
महरौलीनरेश यादव
आरके पुरमप्रमिला टोकस
मालवीय नगरसोमनाथ भारती
कस्तूरबा नगररमेश पहलवान
नई दिल्लीअरविंद केजरीवाल
राजिंदर नगरदुर्गेश पाठक
दिल्ली छावनीवीरेंद्र सिंह कादियान
द्वारकाविनय मिश्रा
उत्तम नगरपॉश बालियान (पूजा नरेश बालियान)
विकासपुरीमहिंदर यादव
तिलक नगरजरनैल सिंह
राजौरी गार्डनधनवती चंदेला
हरि नगरराज कुमारी ढिल्लों
मोती नगरशिवचरण गोयल
करोल बागविशेष रवि
बल्लीमारानइमरान हुसैन
मटिया महलशोएब इकबाल
सदर बाजारसोमदत्त
मॉडल टाउनअखिलेश पति त्रिपाठी
वजीरपुरराजेश गुप्ता
त���रिनगरप्रीति तोमर
शकूरबस्तीसत्येन्द्र कुमार जैन
शालीमार बागवंदना कुमारी
नांगलोई जाटरघुविंदर शौकीन
सुल्तान पुर माजरामुकेश कुमार अहलावत
बवानाजय भगवान
रिठालामोहिंदर गोयल
बादलीअजेश यादव
बुराड़ीसंजीव झा
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola