Aam Aadmi Party: मानसून सत्र से पहले 'इंडिया' में दरार, गठबंधन से अलग हुई आम आदमी पार्टी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Jul 2025 6:42 PM
I.N.D.I.A Alliance, File
Aam Aadmi Party: इंडिया गठबंधन को जोर का झटका लगा है. गठबंधन से आम आदमी पार्टी ने किनारा कर लिया है. संसद के मॉनसून सत्र से पहले आप ने गठबंधन से अपने सभी संबंध पूरी तरह खत्म कर लिए हैं. आप के गठबंधन से अलग होने से विपक्ष सदन में कमजोर पड़ सकता है.
Aam Aadmi Party: संसद में मानसून सत्र से पहले इंडिया गठबंधन को जोर का झटका लगा है. इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी अलग हो गई है. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही AAP ने इंडिया गठबंधन से दूरी बना ली थी. वहीं संसद के मानसून सत्र से पहले आप ने गठबंधन से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विपक्षी गठबंधन से आम आदमी पार्टी के अलग होने से सदन में विपक्ष कमजोर हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को इंडिया गठबंधन की होने वाली अहम बैठक में आम आदमी पार्टी हिस्सा नहीं लेगी. बता दें, आम आदमी पार्टी के पास आठ राज्यसभा सांसद और 3 लोकसभा सांसद हैं.
इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा नहीं लेगी आप
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने साफ कर दिया है कि AAP पार्टी इंडिया गठबंधन की बैठकों में हिस्सा नहीं लेगी. उन्होंने कहा “हमारी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने पहले ही साफ कर दिया है कि हम इंडिया गठबंधन से बाहर हैं.” संजय सिंह ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था. लोकसभा चुनाव के बाद राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी आप ने अकेले चुनाव लड़ा था. सिंह ने कहा कि AAP ने हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनावों के साथ-साथ पंजाब और गुजरात में हुए उपचुनावों में अकेले ही हिस्सा लिया था.
सदन में सरकार की गलत नीतियों का करेंगे विरोध- संजय सिंह
आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन से अलग हो गई है. पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा है कि संसद के मानसून सत्र में हम सरकार की सभी गलत नीतियों का विरोध करेंगे. आप सांसद ने कहा कि वे संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में झुग्गियों को तोड़े जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाएंगे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश जिस तरह से सरकारी स्कूल बंद होने के मुद्दे को भी आप सदन में उठाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










