Aaj Ka Mausam : 20 अगस्त को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का आया 7 दिन का अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Aug 2025 4:15 AM

विज्ञापन

Very Heavy Rain Alert

Aaj Ka Mausam : 20 अगस्त को उत्तरी कोंकण (मुंबई सहित), दक्षिणी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. 20 से 21 अगस्त तक सौराष्ट्र और कच्छ में भी भारी बारिश की संभावना है. अगले 2–3 दिनों तक मानसून प्रायद्वीपीय और मध्य भारत के आसपास सक्रिय रहेगा. 22 अगस्त से उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधि बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 20 अगस्त को उत्तरी कोंकण (मुंबई सहित), दक्षिणी गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश हो सकती है. गुजरात में 20 से 22 अगस्त तक बारिश का यही सिलसिला जारी रह सकता है. अगले 7 दिनों तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी.

तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में 20 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी.

बिहार झारखंड के अलावा यहां होगी भारी बारिश

विभाग के अनुसार, आने वाले 7 दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. विदर्भ में 20, 24 और 25 अगस्त को, ओडिशा में 21 से 23 अगस्त तक, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में 21 से 25 अगस्त तक जबकि बिहार में 20 से 25 अगस्त तक कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा यहां होगी भारी बारिश

विभाग के अनुसार, 22 से 24 अगस्त के बीच जम्मू–कश्मीर में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी रहेगा. पंजाब और हरियाणा में 22 से 25 अगस्त के बीच, जबकि उत्तर प्रदेश में 22 से 25 अगस्त तक कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, 23 से 25 अगस्त के बीच उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 22 से 24 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Maharashtra Heavy Rains: महाराष्ट्र में बारिश से भारी तबाही, अब तक 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, हाई टाइड का मंडराया खतरा

अगले 7 दिनों तक जम्मू–कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और राजस्थान में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना बनी रहेगी.

असम, मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 21 से 23 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश में, 21 से 25 अगस्त तक त्रिपुरा और मिजोरम में, 21 से 24 अगस्त तक असम व मेघालय में बहुत भारी बारिश की संभावना है. अगले 3 दिनों तक इन क्षेत्रों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना बनी रहेगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola