Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, आज इन राज्यों में बारिश की संभावना

भारी बारिश के बीच स्कूल से लौटते बच्चे, फोटो PTI
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. जिसके कारण देश के कई राज्यों में आज बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. इसके अलावा आंधी-तूफानी की भी संभावना है.
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तूफान के साथ 22 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश में, 22 और 23 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में, 25 से 27 सितंबर तक बिहार में, 24 से 26 सितंबर तक झारखंड में, 24 और 25 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 24 से 27 सितंबर तक छत्तीसगढ़ और विदर्भ में, और 23 से 27 सितंबर तक ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
अगले 5 दिनों तक पूर्वी भारत में तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक पूर्वी भारत में तूफान और तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक) बहुत संभावित है.
अस और मेघालय में 22 से 24 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार कई/कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश तूफान के साथ 22 से 24 सितंबर तक असम और मेघालय में, 22 से 23 सितंबर और 27 सितंबर को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
केरल और माहे सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार कई कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तूफान के साथ 22, 26 और 27 सितंबर को केरल और माहे में, 26 और 27 सितंबर को रायलसीमा में, 26 और 27 सितंबर को तटीय कर्नाटक में, 22 से 23 सितंबर और 26 और 27 सितंबर को उतरी आंतरिक कर्नाटक में, 22, 26 और 27 सितंबर को तेलंगाना में, और 24 से 27 सितंबर तक तटीय आंध पदेश और यनम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 5 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में तेज सतही हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक) बहुत संभावित है.
गुजरात सहित इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश
कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तूफान के साथ 24 सितंबर को छोड़कर अगले 7 दिनों तक मध्य महाराष्ट्र में, 22 सितंबर और 25 से 27 सितंबर तक कोकण और गोवा में, 22 और 23 सितंबर को मराठवाड़ा में, और 22 और 23 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










