Aaj ka Mausam : IMD ने भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, यहां अगले 5 दिन चलेंगी तेज हवाएं

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Sep 2025 4:57 AM

विज्ञापन

20 सितंबर को बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीपों में 20 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : आईएमडी के अनुसार, 20 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 24-25 को विदर्भ, 23-25 को छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा 23-24 को बिहार, 23-25 को ओडिशा में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अगले 4-5 दिनों में पूर्वी भारत में गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली का मौसम : 20 से 29 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है और मौसम सामान्य रहने की उम्मीद विभाग की ओर से जताई गई है.

झारखंड का मौसम: 20 से 22 सितंबर तक झारखंड में बारिश होने की संभावना है. रांची मौसम केंद्र ने इसके लिए 5 दिन का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं तेज बारिश होगी, तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिर सकती है.

बिहार का मौसम: मौसम विभाग के मुताबिक, 20 सितंबर के बाद बिहार में भारी बारिश नहीं होगी. लेकिन 25 सितंबर तक कुछ जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है.

यह भी पढ़ें : Rain Alert: 20,21,22,23,24,25 सितंबर को गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में होगी बारिश

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 23-25 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि आंतरिक कर्नाटक में 20 सितंबर को ऐसी ही बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों में तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 20 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 23 सितंबर तक असम और मेघालय में, और 20-23 सितंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola