Aaj ka Mausam : अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, आ गया अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Oct 2025 6:26 AM

विज्ञापन

दिवाली के दिन कुछ राज्यों में बारिश के आसार

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय व दक्षिणी हिस्सों में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल-कर्नाटक तट के पास लक्षद्वीप क्षेत्र में एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बना है, जो अगले 24 घंटों में अवदाब में बदल सकता है. इसके अलावा, 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो अगले 48 घंटों में दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब का रूप ले सकता है. इसके कारण मौसम में बदलाव नजर आ सकता है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

विभाग के अनुसार, 20 से 25 अक्टूबर के बीच दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है. 21 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है. 21-22 अक्टूबर को केरल और माहे में, जबकि 20 और 23-25 अक्टूबर के बीच लक्षद्वीप में तेज बारिश की संभावना है. तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश व यानम में भी 19 से 25 अक्टूबर तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर-पूर्वी भारत के कई इलाकों में बारिश के आसार

20 से 25 अक्टूबर के बीच पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई इलाकों में बारिश और तूफानी गतिविधियां जारी रहेंगी. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 25 अक्टूबर तक और मिजोरम में 23 अक्टूबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी वर्षा हो सकती है. ओडिशा में 21 अक्टूबर तक तेज हवाओं (30–40 किमी प्रति घंटा) और बिजली चमकने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक की संभावना

21 से 23 अक्टूबर के बीच विदर्भ और मध्य प्रदेश, 20 से 24 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ और 20 से 23 अक्टूबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक की संभावना है. वहीं अगले 3 दिनों में कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और तूफान की संभावना है.

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा बनी हुई है. इसके कारण 24 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है. यह पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ सकता है और तेज हो सकता है. 25 अक्टूबर के बाद इसका असर झारखंड के कई जिलों में दिखाई देगा. इसके चलते छठ पर्व के समय मौसम में बदलाव हो सकता है, कहीं-कहीं बारिश हो सकती है और ठंड बढ़ने की संभावना भी है.

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार के मौसम में हल्का बदलाव दिखने लगा है. कई जिलों में सुबह और देर रात को हल्का कोहरा और धुंध छाया नजर आ रहा है. फिलहाल घना कोहरा पड़ने की संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिवाली की रात आसमान साफ रहेगा. दिन में हल्की धूप रहेगी, लेकिन गर्मी महसूस नहीं होगी. 20 अक्टूबर को दिन का अधिकतम तापमान 30–34 डिग्री सेल्सियस जबकि रात का न्यूनतम तापमान 20–24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, GRAP-2 लागू

AQI 400 से ज्यादा हो सकता है दिल्ली में

दिल्ली में दिवाली के दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन रात में प्रदूषण बहुत बढ़ता नजर आ सकता है. दिवाली की रात AQI 400 से ज्यादा हो सकता है. धुंध के कारण दिन में भी हल्का अंधेरा छाया दिख सकता है.

उत्तर प्रदेश में मौसम रहेगा साफ

उत्तर प्रदेश में दिवाली के दिन मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड का अहसास होगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola