ePaper

Aaj ka Mausam: कई राज्यों में शीतलहर और भारी बारिश का अलर्ट, जान लें IMD ने क्या दी चेतावनी

Updated at : 13 Nov 2025 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
Cold Wave IMD Alert

शीतलहर की चेतावनी आईएमडी ने दी. (Photo: AI)

Aaj ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 15 नवंबर तक शीतलहर जारी रह सकती है. वहीं, 13 नवंबर को केरल व माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 17 और 18 नवंबर को तमिलनाडु में, 13 नवंबर को केरल और माहे में, जबकि 17 और 18 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं, 17 नवंबर को तमिलनाडु में, 13 से 14 नवंबर तक केरल और माहे में, 17-18 नवंबर को तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर

13 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रह सकती है. वहीं, 14-15 नवंबर को भी कुछ जगहों पर शीतलहर जारी रहने और पूर्वी राजस्थान व मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है. 13 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति रह सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना

IMD के अनुसार, अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है. अगले 4-5 दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, जिसके बाद दो दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम सामान्य बना रहेगा और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव ही देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain And Cold Wave Warning: 13, 17 और 18 को गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना, 15 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट

दिल्ली में हल्का कोहरा रहेगा

दिल्ली में बुधवार को भी कई इलाकों में घनी धुंध छाई रही. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को हल्का कोहरा रहेगा और आसमान साफ रहेगा. 15 नवंबर तक मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है.

उत्तर प्रदेश में कोई अलर्ट नहीं

उत्तर प्रदेश में मौसम बदलता नजर आ रहा है. दिन में धूप निकलने से ठंड कम महसूस हो रही है, लेकिन रातें ठंडी होने से लोगों को परेशानी हो रही है. कानपुर और इटावा में तापमान 10℃ से नीचे पहुंच गया है. हालांकि, मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. अगले एक हफ्ते तक आसमान साफ और मौसम सामान्य रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

बिहार में कड़ाके की ठंड

बिहार में कड़ाके की ठंड लोगों को लग रही है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास के अलावा औरंगाबाद, अरवल और भभुआ को छोड़कर बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

झारखंड में तापमान में आयी गिरावट

झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) के अनुसार, कई जिले में शीतलहरी चलेगी. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार से पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ने की उम्मीद है. सुबह के समय कोहरा और धुंध छाये रहने के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola