भूख लगने पर मासूमों ने की चोरी, सनकी दुकानदार ने नंगा करके सिर मुंडवाया और फिर...

मुंबई: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में 8 और 9 साल के दो बच्चों को कपड़े उतरवाकर, सिर मुंडवाकर और गले में चप्पल की माला डालकर परेड करवाये जानें की खबर है. यही नहीं दोनों बच्चों की जमकर पिटाई भी की गयी. वहज जानकर आप चौंक जायेंगे… ‘जी हां’ मीडिया में चल रही खबर के अनुसार इन […]
मुंबई: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में 8 और 9 साल के दो बच्चों को कपड़े उतरवाकर, सिर मुंडवाकर और गले में चप्पल की माला डालकर परेड करवाये जानें की खबर है. यही नहीं दोनों बच्चों की जमकर पिटाई भी की गयी.
वहज जानकर आप चौंक जायेंगे… ‘जी हां’ मीडिया में चल रही खबर के अनुसार इन बच्चों पर एक मिठाई की दुकान से कुछ चॉकलेट और मिठाई चुराने का आरोप था, हालांकि जिस दुकानदार और उसके दो बेटों ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया उसे पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पीड़ित नाबालिग बच्चों में से एक के पिता की मौत हो चुकी है. वह अपनी मां के साथ उल्हासनगर में कैम्प नंबर 5, प्रेमनगर टेकड़ी इलाके में मामा के घर पर रहता है. बताया जा रहा है कि मां घर पर नहीं थी और उसे भूख लगी तो पड़ोस के छोटे दोस्त के साथ मिलकर घर के पास की दुकान से 2 रुपये की चकली चुराकर खा ली.
दुकानदार इरफान और तबकल पठान को जब ये पता चला तो दोनों मासूमों को सबक सिखाने के लिये खुद ही सजा देने लगे जिसका वीडियो किसी ने बना लिया. वीडियो वायरल होने पर बच्चों की मां ने दुकानदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




