ePaper

पटना हाइकोर्ट को छह व झारखंड हाइकोर्ट को मिले दो नये जज

Updated at : 19 May 2017 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
पटना हाइकोर्ट को छह व झारखंड हाइकोर्ट को मिले दो नये जज

नयी दिल्ली : देश के पांच उच्च न्यायालयों में नये न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी है. कानून मंत्रालय ने पटना उच्च न्यायालय में छह, गोहाटी उच्च न्यायालय में चार, उत्तराखंड और झारखंड उच्च न्यायालयों में दो-दो तथा सिक्किम उच्च न्यायालय में एक न्यायाधीश को नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिये हैं. न्यायाधीशों की नियुक्ति […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश के पांच उच्च न्यायालयों में नये न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी है. कानून मंत्रालय ने पटना उच्च न्यायालय में छह, गोहाटी उच्च न्यायालय में चार, उत्तराखंड और झारखंड उच्च न्यायालयों में दो-दो तथा सिक्किम उच्च न्यायालय में एक न्यायाधीश को नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिये हैं.

न्यायाधीशों की नियुक्ति का आदेश ऐसे समय में आया है, जब सरकार और न्यायपालिका के बीच उच्चतम न्यायालय तथा 24 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति करने के लिए दिशा-निर्देशक के तौर पर काम करनेवाले एक दस्तावेज के कई प्रावधानों पर बड़े मतभेद हैं.

एक मई की स्थिति के अनुसार, 24 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश के 450 पद खाली हैं. इन अदालतों में जजों की स्वीकृत संख्या 1079 है और काम कर रहे हैं केवल 629 न्यायाधीश.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola