अस्पताल परिसर में कुत्ते ने खाया बच्चे का शव, लोग बनाते रहे वीडियो
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोरापुट : कोरापुट जिले के जेयपोर के एक उप-संभागीय अस्पताल परिसर से ऐसी खबर सामने आयी है जिससे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही साफ झलकती है. यहां एक आवारा कुत्ता द्वारा एक शिशु का क्षत विक्षत शव खाने की घटना सामने आयी है. पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को अस्पताल के पास खडे लोगों ने […]
विज्ञापन
कोरापुट : कोरापुट जिले के जेयपोर के एक उप-संभागीय अस्पताल परिसर से ऐसी खबर सामने आयी है जिससे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही साफ झलकती है. यहां एक आवारा कुत्ता द्वारा एक शिशु का क्षत विक्षत शव खाने की घटना सामने आयी है. पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को अस्पताल के पास खडे लोगों ने इस भयानक घटना को देखा, लेकिन कुत्ते को भगाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को अपने फोन पर भी रिकॉर्ड किया.
हालांकि अस्पताल के अधिकारियों ने इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है. उप संभागीय चिकित्सा अधिकारी (जेयपोर) सितांशु सतपती ने कहा ‘‘घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद मैं खुद अपने दल के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। वहां न तो कोई कुत्ता मिला और न ही बच्चे का शव. हमारे अस्पताल से हमारा कोई भी मरीज लापता नहीं है.’
उन्होंने कहा ‘‘फिर भी, इस मामले की जांच के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी जायेगी.’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक टीम मोबाईल रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है और घटना की भी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










