कपिल मिश्रा का सवाल- क्या केजरीवाल पाकिस्तान के एजेंट हैं या...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2017 10:45 AM
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) से निलंबित नेता कपिल मिश्रा ने छठे दिन सोमवार की शाम अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तोड़ दी. उन्होंने अनशन तोड़ने के बाद कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के खिलाफ भ्रष्टाचार के अपने आरोपों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर […]
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) से निलंबित नेता कपिल मिश्रा ने छठे दिन सोमवार की शाम अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तोड़ दी. उन्होंने अनशन तोड़ने के बाद कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के खिलाफ भ्रष्टाचार के अपने आरोपों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) जाएंगे.
बिन पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं केजरीवाल। कभी विधायक, कभी पत्नी को आगे कर मुझसे सारे detail चाहते है। उनका खेल पुराना है। 1/n
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 16, 2017
दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि बिन पानी की मछली की तरह तड़प रहे हैं केजरीवाल… कभी विधायक, कभी पत्नी को आगे कर मुझसे सारे डिटेल चाहते है…उनका खेल पुराना है… अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट कि और लिखा कि अगर किसी के साथ फोटो आने से कोई उसका एजेंट बन जाता है तो अरविंदे केजरीवाल किसके एजेंट है…
अगर किसी के साथ फोटो आने से कोई उसका एजेंट बन जाता है तो @ArvindKejriwal किसके एजेंट है
a. Pakistan
b. Lalu yadav
c. Congress
d. Modi/BJP pic.twitter.com/n0uQaF5ai6— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) May 16, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










