कर्नाटक में पटरी से उतरी औरंगाबाद- हैदराबाद यात्री ट्रेन, हेल्पलाइन नंबर जारी

हैदराबाद : कर्नाटक में औरंगाबाद-हैदराबाद यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे बीती रात पटरी से उतर गये हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर है. इस संबंध में दक्षिण मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ […]
हैदराबाद : कर्नाटक में औरंगाबाद-हैदराबाद यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन का इंजन और तीन डिब्बे बीती रात पटरी से उतर गये हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर है. इस संबंध में दक्षिण मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एम उमा शंकर कुमार ने बताया कि ट्रेन सिंकदराबाद मंडल में पर्ली विकाराबाद खंड में कर्नाटक के कलगापुर और भाल्की स्टेशनों के बीच देर रात करीब एक बजकर 50 मिनट पर पटरी से उतर गयी.
रामपुर रेल हादसा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों की मदद का किया ऐलान
उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. कुमार ने बताया कि पटरी को ट्रेनों के आवागमन योग्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाए गये हैं. एससीआर के महाप्रबंधक विनोद कुमार यादव हालात पर स्वयं निगरानी रख रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं. यात्रियों को घटनास्थल से बाहर निकालने के प्रबंध किये गये . कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पटरी से उतरे डिब्बों को ट्रेन से अलग करने के बाद शेष ट्रेन आठ डिब्बों के साथ कलगापुर रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हो गयी. यात्रियों को कलगापुर से बीदर रेलवे स्टेशन ले जाने के लिए विशेष बसों का प्रबंध किया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रेन के यात्रियों को ले जाने के लिए बीदर हैदराबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है.
दुर्घटनाग्रस्त होने से बची जनशताब्दी एक्सप्रेस
ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले गये
ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण ट्रेन संख्या 57547 हैदराबाद-पूर्णा यात्री गाडी को आज रद्द कर देना पडा जबकि 57549 हैदराबाद औरंगाबाद यात्री गाडी को बीदर और औरंगाबाद के बीच आंशिक रुप से रद्द किया गया है. इसके अलावा 17205 साईनगर शिरडी से काकीनाडा पोर्ट जाने वाली ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन करके इसे परभाणी, पूर्णा, नांदेड, निजामाबाद और सिंकराबाद के रास्ते भेजा गया है. ट्रेन संख्या 16593 नांदेड – बेंगलूरु एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित करके इसे मुदखेड, नांदेड, निजामाबाद, सिकंदराबाद और विकाराबाद के रास्ते भेजा गया है. ट्रेन संख्या 57548 पूर्णा- हैदराबाद पैसेंजर का मार्ग बदलकर उसे मुदखेड, नांदेड, निजामाबाद और सिकंदराबाद के जरिए भेजा गया है.
दो लोकल ट्रेनें स्टेशन पर पहुंचीं आमने-सामने
हेल्पलाइन नंबर
मार्गों पर विभिन्न ट्रेनों के बारे में सूचना प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर हैं: हैदराबाद- 040-23200865, पर्ली- 02446-223540, विकाराबाद- 08416- 252013, बीदर- 08482- 226329, औरंगाबाद- 02402342034 और भाल्की- 084842622209, 07899930073.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




