लिंगराज मंदिर में प्रधानमंत्री ने की पूजा, फ्रीडम फाइटर्स की फैमिली को किया सम्मानित

भुवनेश्वर : ओडिशा में इस समय भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. आज दूसरा दिन है. प्रधानमंत्री इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए कल ही पहुंच गये थे. आज उन्होंने सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया. मोदी आज कार्यकारिणी की बैठक […]
भुवनेश्वर : ओडिशा में इस समय भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. आज दूसरा दिन है. प्रधानमंत्री इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए कल ही पहुंच गये थे. आज उन्होंने सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया. मोदी आज कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित भी करने वाले हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों से मुलाकात के बाद मशहूर लिंगराज मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. मोदी ने यहां पूजा अर्चना की और 11वीं शताबदी के इस शिव मंदिर के बाहर अभिवादन कर रहे उत्साही लोगों को गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया दी. मोदी जैसे ही मंदिर पहुंचे, बाहर मौजूद लोगों ने उनका अभिवादन किया. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए अपने अपने मकानों की छतों पर भी खडे थे.
प्रधानमंत्री ने लोगों की ओर देख कर हाथ हिलाया. इसके बाद भाजपा नेता और पुजारी उन्हें मंदिर के अंदर ले गए. प्रधानमंत्री के साथ अंदर गए एक पुजारी ने बताया कि मंदिर के अंदर मोदी करीब 25 मिनट रहे. उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच पूजा की और भगवान लिंगराज को फूल, बेल पत्र, दूध, नारियल पानी तथा मिठाइयां अर्पित कीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर को देखा और पार्वती देवी सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा की.
प्रधानमंत्री ने मंदिर के सेवायतों से भी बात की और मंदिर से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में पूछताछ की. एक सेवायत ने बताया कि प्रधानमंत्री को मंदिर के इतिहास, परंपराओं और वास्तु के बारे में बताया गया. प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर को साफ सुथरा रखे जाने तथा हर ओर ‘स्वच्छता’ सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
कुछ सेवायत प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेते भी देखे गए. एक सेवायत ने बताया ‘‘यह दुर्लभ अवसर था और हम इसे जाने नहीं देना चाहते थे.’ मंदिर से जाने से पहले प्रधानमंत्री ने वीवीआईपी पुस्तिका में हस्ताक्षर किए. बाहर उत्साहित भीड़ इंतजार कर रही थी. हाथ हिलाते हुए प्रधानमंत्री कुछ दूर तक नंगे पैर चले फिर अवरोधक की ओर बढ़ गए. उत्साहित भीड़ ‘‘मोदी, मोदी’ चिल्ला रही थी और मोदी भाजपा की कार्यकारिणी बैठक के दूसरे दिन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए जनता मैदान की ओर बढ़ गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




