ePaper

श्रीनगर उपचुनाव : मतगणना जारी, फारूख अबदुल्ला चल रहे हैं आगे

Updated at : 15 Apr 2017 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीनगर उपचुनाव : मतगणना जारी, फारूख अबदुल्ला चल रहे हैं आगे

जम्मू: श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना केंद्र में मीडिया के जाने पर रोक लगा दी गई है जिसके कारण प्राधिकारी मतगणना केंद्र पर मौजूद पत्रकारों से जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं. श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के […]

विज्ञापन

जम्मू: श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना केंद्र में मीडिया के जाने पर रोक लगा दी गई है जिसके कारण प्राधिकारी मतगणना केंद्र पर मौजूद पत्रकारों से जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं.

श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला सहित नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. खबर लिखे जाने तक फारुख अब्दुल्ला शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं. आपको बता दें कि यहां अब्दुल्ला का सीधा मुकाबला पीडीपी के नाजिर अहमद खान से है. 2014 लोकसभा चुनाव में अब्दुल्लाह पहली बार हारे थे.

गौर हो कि श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव नौ अप्रैल को हुए थे, जिसमें सबसे कम 7.13 प्रतिशत का मतदान हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola