जस्टिस कर्णन ने चीफ जस्टिस खेहर समेत सुप्रीम कोर्ट के 6 जजों को अपने सामने पेश होने का आदेश दिया

Updated:
विज्ञापन
जस्टिस कर्णन ने चीफ जस्टिस खेहर समेत सुप्रीम कोर्ट के 6 जजों को अपने सामने पेश होने का आदेश दिया

कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस सीएस कर्णन ने अपने खिलाफ अवमानना नोटिस जारी करने वाले भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जेएस खेहर और सुप्रीम कोर्ट के छह जजों को 28 अप्रैल को उनकी आवासीय अदालत में पेश होने को कहा है. जस्टिस कर्णन ने गुरुवार को दावा किया है कि सात जजों की […]

विज्ञापन

कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस सीएस कर्णन ने अपने खिलाफ अवमानना नोटिस जारी करने वाले भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जेएस खेहर और सुप्रीम कोर्ट के छह जजों को 28 अप्रैल को उनकी आवासीय अदालत में पेश होने को कहा है. जस्टिस कर्णन ने गुरुवार को दावा किया है कि सात जजों की पीठ ने बेवजह, जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से उनका अपमान किया. उन्होंने नौ पेज के अपने ‘आदेश’ की कॉपी पत्रकारों में बांटा.

सुप्रीम कोर्ट के समक्ष जस्टिस कर्णन ने कहा- मेरा ज्यूडिशियल काम बहाल करें या मुझे सजा दें

जस्टिस कर्णन ने कहा कि जजों को उनके द्वारा अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के उल्लंघन के आरोपों का बचाव करने को कहा गया है. वह इस बात पर जोर दे रहे हैं कि दलित होने के कारण उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola