इस देश सबसे अधिक मुस्लिम युवा और बच्चों की संख्या : सरकार
Updated at : 12 Apr 2017 5:21 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक सभी धर्मों में मुस्लिम बच्चों और किशोरों का प्रतिशत अन्य धर्मों के बालकों की तुलना में सर्वाधिक है. लोकसभा में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक सवाल के लिखित जवाब में जनगणना 2011 के मुताबिक अलग-अलग आयु वर्गों में मुसलमानों सहित विभिन्न […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक सभी धर्मों में मुस्लिम बच्चों और किशोरों का प्रतिशत अन्य धर्मों के बालकों की तुलना में सर्वाधिक है. लोकसभा में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक सवाल के लिखित जवाब में जनगणना 2011 के मुताबिक अलग-अलग आयु वर्गों में मुसलमानों सहित विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों की आबादी का ब्योरा दिया.
ब्योरे के मुताबिक ‘शून्य से चार वर्ष ‘ के आयु वर्ग में मुसलमानों का प्रतिशत 11. 28 है जबकि हिंदुओं का 9.04, ईसाइयों का 8. 38 और सिखों का 7. 26 प्रतिशत है. इसके मुताबिक ‘पांच से नौ वर्ष ‘ आयु वर्ग में मुस्लिमों का प्रतिशत 12. 47, हिंदुओं का 10. 23, ईसाइयों का 9. 20 और सिखों का 8. 10 प्रतिशत है. ब्योरे के मुताबिक ‘10 से 14 आयु वर्ग’ में मुसलमानों का प्रतिशत 12. 45, हिंदुओं का 10. 77, ईसाइयों का 9. 92 और सिखों का 9.14 प्रतिशत है. वहीं, ‘15 से 19 आयु वर्ग’ में मुसलमानों का प्रतिशत 11. 09, हिंदुओं का 9. 78, ईसाइयों का 9.24 और सिखों का 10. 14 प्रतिशत है. मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ मुसलमानों सहित छह अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों को मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




