सबसे अधिक चुनाव हारने के कारण राहुल गांधी का नाम दर्ज हो सकता है गिनीज बुक में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2017 11:48 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम गिनीज बुक अॅाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो सकता है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर राहुल गांधी के खाते में ऐसी कौन सी उपलब्धि आ गयी है? तो आपको जानकार हैरानी होगी कि मध्यप्रदेश के एक इंजीनियरिंग के छात्र विशाल दीवान ने गिनीज बुक ऑफ […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम गिनीज बुक अॅाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो सकता है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर राहुल गांधी के खाते में ऐसी कौन सी उपलब्धि आ गयी है? तो आपको जानकार हैरानी होगी कि मध्यप्रदेश के एक इंजीनियरिंग के छात्र विशाल दीवान ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
विशाल ने गिनीज बुक अॅाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रबंधन को सूचित किया है कि राहुल गांधी को पिछले 27 चुनावों में हार मिली है. ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में छपी खबर के अनुसार पिछले पांच साल में राहुल गांधी ने जहां भी प्रचार किया, वहां कांग्रेस पार्टी को हार मिली.
विशाल दीवान ने गिनीज बुक एडमिनिस्ट्रेशन को पत्र तो लिखा ही एनरोलमेंट फीस भी दिया. विशाल का पत्र स्वीकृत कर लिया गया है, लेकिन उनकी गुजारिश मानी जायेगी या नहीं यह अभी पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










