ePaper

पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद उप्र, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे अमित शाह

Updated at : 13 Mar 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद उप्र, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे अमित शाह

नयी दिल्ली : भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही गोवा एवं मणिपुर में मुख्यमंत्रियों के चयन के लिए अधिकृत किया. भाजपा संसदीय बोर्ड के सचिव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि इन राज्यों के पर्यवेक्षक विधायकों के साथ विचार-विमर्श करेंगे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही गोवा एवं मणिपुर में मुख्यमंत्रियों के चयन के लिए अधिकृत किया. भाजपा संसदीय बोर्ड के सचिव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि इन राज्यों के पर्यवेक्षक विधायकों के साथ विचार-विमर्श करेंगे और शाह को रिपोर्ट देंगे जिसके बाद शाह मुख्यमंत्री पद के लिए नामों का चयन करेंगे.

नड्डा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक होंगे, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं पार्टी महासचिव सरोज पांडेय उत्तराखंड के प्रभारी होंगे तथा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे बतौर पर्यवेक्षक मणिपुर जाएंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola