अमर सिंह को सपा से ‘‘निकाल दिया गया है,”” बूथ स्तर पर भी नहीं जीत सकते: राम गोपाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी ( सपा) महासचिव रामगोपाल यादव ने निष्कासित नेता अमर सिंह पर आज यह कहते हुए तीखा हमला बोला कि उन्हें पार्टी से ‘‘निकाल दिया गया है.” यादव ने दावा किया कि सिंह एक बूथ (का चुनाव) भी नहीं जीत सकते. यादव ने यह टिप्पणी सिंह के बहुत पास ही संवाददाताओं […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी ( सपा) महासचिव रामगोपाल यादव ने निष्कासित नेता अमर सिंह पर आज यह कहते हुए तीखा हमला बोला कि उन्हें पार्टी से ‘‘निकाल दिया गया है.” यादव ने दावा किया कि सिंह एक बूथ (का चुनाव) भी नहीं जीत सकते. यादव ने यह टिप्पणी सिंह के बहुत पास ही संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कही। सिंह भी संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यद्यपि यह स्पष्ट नहीं है कि सिंह ने यादव की टिप्पणी सुनी या नहीं.
यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि टिप्पणी पार्टी की संस्कृति दिखाती है. सिंह के धुर आलोचक यादव ने कहा, कौन हैं अमर सिंह? क्या वह ऐसे व्यक्ति हैं जो बूथ स्तर पर जीत सकते हैं या किसी को हरा सकते हैं? कई बडे लोग हैं लेकिन आपको ( मीडिया) उनसे (सिंह) से बात करने का समय है. उन्हें निष्कासित किया जा चुका है, न केवल निष्कासित किया गया है बल्कि पार्टी से बाहर कर दिया गया है.’
यादव उस सवाल का जवाब दे रहे थे जो उनसे सिंह के इस बयान पर पूछा गया था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को ‘‘सपा- कांग्रेस गठबंधन सहित अन्य दलों पर बढत हासिल है. यादव के बाहर कर दिये गए, निष्कासित” टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा, वह उनकी ( सपा) संस्कृति है. वह कहते हैं कि मुझे बाहर कर दिया गया। अब राज्य के लोग उन्हें (सत्ता से) बाहर करेंगे. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम 11 मार्च को घोषित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










