सलाम के सम्मान में राज्यसभा आज पूरे दिन के लिए स्थगित

नयी दिल्ली : राज्यसभा के वर्तमान सदस्य हाजी अब्दुल सलाम का निधन हो जाने पर उनके सम्मान में आज सदन की बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. सभापति हामिद अंसारी ने आज बजट सत्र के पहले दिन सदन की बैठक शुरू होने पर सलाम का गत 28 फरवरी को निधन होने […]
नयी दिल्ली : राज्यसभा के वर्तमान सदस्य हाजी अब्दुल सलाम का निधन हो जाने पर उनके सम्मान में आज सदन की बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. सभापति हामिद अंसारी ने आज बजट सत्र के पहले दिन सदन की बैठक शुरू होने पर सलाम का गत 28 फरवरी को निधन होने की जानकारी दी. वह 69 वर्ष के थे. अंसारी ने सलाम को श्रद्धांजलि देते हुए सलाम को योग्य सांसद, कुशल प्रशासक और प्रतिबद्ध समाजसेवी बताया.
सलाम कांगे्रस सांसद थे और वह उच्च सदन में मणिपुर का प्रतिनिधित्व अपै्रल 2014 से कर रहे थे. अंसारी ने आज पूर्व सदस्यों पुट्टापागा राधाकृष्णन, पी. शिवशंकर, सैयद शहाबुद्दीन और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का गत दिनों निधन होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शहाबुद्दीन का निधन चार मार्च को 81 वर्ष की आयु में हुआ. उन्होंने जुलाई 1979 से अप्रैल 1984 तक राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व किया. अंसारी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहादबुद्दीन के निधन से देश ने एक प्रख्यात राजनयिक, एक विद्वान और एक कुश सांसद खो दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




