J&K : पुलवामा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकवादी को मार गिराया, एक नागरिक की भी मौत

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया. बताया जा रहा है कि दक्षिणी कश्मीर के पदगंपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की तलाशी शुरू की. जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी आरंभ कर दी. सेना ने अब […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया. बताया जा रहा है कि दक्षिणी कश्मीर के पदगंपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की तलाशी शुरू की. जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी आरंभ कर दी.
सेना ने अब भी 4 से 5 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जाहीर की है.मारे गये आतंकी की पहचान जहांगीर अहमद गनी व शफी शेरगुजारी के रूप में की गयी है. दोनों आतंकी का संबंध लश्कर से था. सीआरपीएफ के 130, 55 राष्ट्रीय रायफल और जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन किया.
CRPF: Another terrorist gunned down by security forces in Pulwama (J&K) encounter,identified as LeT's Mohd Shafi Shergujari;total 2 killed pic.twitter.com/B4eZNNUhqJ
— ANI (@ANI) March 9, 2017
सुरक्षाबलों ने आतंकियों के गोलीबारी का माकूल जवाब दिया और इलाको चारों ओर से घेर लिया. बताया जा रहा है कि दो आतंकी रह-रह कर सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




