ePaper

पाकिस्तान में कभी न गाने की कसम खा रखी है : अनूप जलोटा

Updated at : 15 Feb 2017 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में कभी न गाने की कसम खा रखी है : अनूप जलोटा

इंदौर : भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल आतंकवादियों को शह देने पर पाकिस्तान के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मशहूर गायक अनूप जलोटा ने आज घोषणा की कि वह पड़ोसी मुल्क में अपनी प्रस्तुति कभी नहीं देंगे. जलोटा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने कसम खायी है कि मैं पाकिस्तान जाकर कभी गाना नहीं गाउंगा. उन्‍होंने […]

विज्ञापन

इंदौर : भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल आतंकवादियों को शह देने पर पाकिस्तान के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मशहूर गायक अनूप जलोटा ने आज घोषणा की कि वह पड़ोसी मुल्क में अपनी प्रस्तुति कभी नहीं देंगे. जलोटा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने कसम खायी है कि मैं पाकिस्तान जाकर कभी गाना नहीं गाउंगा.

उन्‍होंने कहा कि जिस देश की सीमा से आतंकवादी हमारी जमीन पर घुसपैठ कर हमारे लोगों (भारतीयों) को मारते हैं, मैं उस मुल्क में जाकर वहां के निवासियों का मनोरंजन क्यों करुं.’ 63 वर्षीय गायक ने कहा, ‘मैं पाकिस्तान से मिला हर न्योता ठुकरा देता हूं. मैं आज तक प्रस्तुति के लिये पाकिस्तान नहीं गया और आगे भी नहीं जाउंगा.

उन्‍होंने कहा कि अगर मेरा लाहौर घूमने का मन होगा, तो मैं पाकिस्तान चला जाउंगा. लेकिन वहां प्रस्तुति देने कभी नहीं जाउंगा.’ जलोटा ने यह भी कहा कि जो पाकिस्तानी कलाकार भारत में काम करने आते हैं, उन्हें पाकिस्तान के हुक्मरानों से अपील करनी चाहिये कि वे भारत में आतंकवादी भेजना बंद करें.

मशहूर भजन गायक ने एक सवाल पर कहा कि वह पिछले महीने जयपुर में फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान एक समुदाय के संगठन के लोगों द्वारा फिल्मकार संजय लीला भंसाली पर किये गये हमले का विरोध करते हैं.

उन्होंने कहा कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसकी विषयवस्तु को लेकर आपत्ति जताकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना गलत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola