ePaper

रिजिजू की टिप्पणी से कांग्रेस नाराज, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

Updated at : 14 Feb 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
रिजिजू की टिप्पणी से कांग्रेस नाराज, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

नयी दिल्ली : हिंदुओं की घटती आबादी पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के कथित बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने इसे मतदाताओं के ध्रुवीकरण का प्रयास बताया. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस मामले पर संज्ञान लेने का भी अनुरोध किया.कई ट्वीट के जरिये रिजिजू ने आज दावा किया था कि हिंदुओं की आबादी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हिंदुओं की घटती आबादी पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के कथित बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस ने इसे मतदाताओं के ध्रुवीकरण का प्रयास बताया. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इस मामले पर संज्ञान लेने का भी अनुरोध किया.कई ट्वीट के जरिये रिजिजू ने आज दावा किया था कि हिंदुओं की आबादी भारत में घट रही है क्योंकि वह कभी ‘‘धर्मांतरण नहीं कराते”, जबकि अल्पसंख्यक किसी दूसरे देश के मुकाबले यहां काफी फल-फूल रहे हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘चुनाव आयोग को गृह राज्य मंत्री के इस बेहद गैर जिम्मेदाराना बयान-ट्वीट का निश्चित रुप से गंभीर संज्ञान लेना चाहिए.” तिवारी ने वर्ष 2011 की जनगणना के आंकडों का हवाला देते हुए कहा कि हिंदू आबादी इतनी नहीं घटी कि किसी को इतना चिंतित होना पड़े.उन्होंने कहा, ‘‘जनगणना में यह भी कहा गया है कि बहुसंख्यकों से ज्यादा दूसरे धर्मों की वृद्धि दर गिरी है.” कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि भाजपा ऐसा बयान ‘‘हताशा” में दे रही है क्योंकि वह पांच राज्यों में हो रहे चुनावों में ‘‘हार” रही है.उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री का आचरण एक मंत्री के लिहाज से ‘‘अनुपयुक्त” है और राजग मंत्री का बौद्धिक स्तर ‘‘ढलान” पर है.
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा का सहारा लेने लगें तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए. उनके मंत्रियों को उनसे भी एक कदम आगे जाने और सांप्रदायिक धु्रवीकरण के प्रयास से रोकने वाला कोई नहीं.” उन्होंने कहा कि रिजिजू के बयान से ‘‘हताशा की बू” आती है और यह बताता है कि भाजपा चुनावी बिसात हार रही है. तिवारी ने कहा, ‘‘…इससे पता चलता है कि विकास की लंबी चौड़ी बात करने वाली भाजपा, अंत में अपने मूल डीएनए पर आ जाती है और यह मूल डीएनए धार्मिक ध्रुवीकरण के आधार पर चुनावी फायदा उठाने की कोशिश का है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola