ePaper

पठानकोट के बमियाल में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को किया ढेर

Updated at : 07 Feb 2017 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
पठानकोट के बमियाल में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को किया ढेर

नयी दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में पठानकोट के बमियाल सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर कर दिया है. आपको बता दें कि यह वही जगह है, जहां से पिछले साल वायुसेना अड्डे पर हमला करने वाले आतंकवादी घुसे थे. अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में पठानकोट के बमियाल सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर कर दिया है. आपको बता दें कि यह वही जगह है, जहां से पिछले साल वायुसेना अड्डे पर हमला करने वाले आतंकवादी घुसे थे. अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल पर्यवेक्षण चौकी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की बाड से करीब 50 मीटर दूर सवा आठ बजे के आस पास एक घुसपैठिए की संदिग्ध गतिविधियां देखीं.

उन्होंने कहा कि बलों ने घुसपैठिए को चेतावनी दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने गोली चलाई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जहां यह घटना हुई, वह पठानकोट के बमियाल इलाके में सीमा सुरक्षा बल की सिम्बल सीमा चौकी है. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में घना कोहरा है इसलिए सीमा बल बाड के पास से अभी शव नहीं ला सके हैं.

पिछले साल जनवरी में सीमा पार से आतंकवादियों ने सेक्टर में घुसपैठ की थी और उन्होंने भारतीय वायु सेना के सामरिक रुप से महत्वपूर्ण अड्डे पर हमला किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola