पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर में दो बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Updated at : 06 Feb 2017 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर में दो बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोटार्र बम दागे. पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा इस साल किये गये पहले संघर्ष विराम उल्लंघन में कोई भी घायल नहीं हुआ. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोटार्र बम दागे. पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा इस साल किये गये पहले संघर्ष विराम उल्लंघन में कोई भी घायल नहीं हुआ. बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह करीब आठ बज कर 45 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की.”

उन्होंने बताया कि इसके बाद सुबह करीब नौ बज कर 35 मिनट पर पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से फिर से गोलीबारी की गई और 51 एमएम के मोर्टार बम दागे गए. अधिकारी ने बताया, ‘‘हमारे बलों ने भी जवाबी कार्र्रवाई की. इलाके से किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है.”

गौरतलब है कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के अग्रिम इलाकों में तैनात जवानों पर दो फरवरी को भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला किया था जिसे भारतीय सैनिकों को विफल कर दिया था. आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में घुस आये थे और उन्होंने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी करते हुये जवानों को निशाना बनाया था. आतंकवादियों ने अंडर बैरल ग्रेनेडों का भी इस्तेमाल किया था। इस हमले का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड जवाब दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola