हरसिमरत कौर का केजरीवाल पर हमला, बोलीं - आइएसआइ प्रायोजित हैं केजरीवाल

Published at :04 Feb 2017 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
हरसिमरत कौर का केजरीवाल पर हमला, बोलीं - आइएसआइ प्रायोजित हैं केजरीवाल

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान जारी है. इसबीच शिरोमणि अकाली दल की नेता व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर नेआम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालपर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है. हरसिमरत कौर ने अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान के खुफिया संगठन आइएसआइ स्पांसर बताया. कौर ने आरोप लगाया […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान जारी है. इसबीच शिरोमणि अकाली दल की नेता व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर नेआम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालपर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है. हरसिमरत कौर ने अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान के खुफिया संगठन आइएसआइ स्पांसर बताया. कौर ने आरोप लगाया कि केजरीवाल बब्बर खालसा के साथ ब्रेकफास्ट औरडिनर करते हैं. इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नेभी संगरूरमेंप्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल पर इससे मिलते-जुलते आरोप लगाये थे.राहुल गांधी ने कहाथा किकेजरीवाल पंजाब में हिंसा फैलाने वालों की मदद कर रहे हैं.

https://t.co/wThXYnRjBo

गुरुवार को राहुल गांधी ने संगरूर रैली में कहा, ‘कुछ दिन पहले पंजाब में बम ब्लास्ट हुआ. 6 लोग मारे गये. केजरीवाल जो दिल्ली के सीएम हैं, वो उन शक्तियों की मदद कर रहे हैं. उन्हें खड़ा होने दे रहे हैं.

गौरतलब है कि केजरीवाल पर पंजाब के आतंकी संगठन के साथमेलजोल का आरोप उस वक्त लगा जब वे मोगा में भगवंत मान की रैली के दौरान खालिस्तान कमांडो फोर्स के पूर्व आतंकी गुरिंदर सिंह के घर में ठहरे थे. गुरिंदर अभी इंगलैंड में है. गुरिंदर पर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप है.

उधर, आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस द्वारा लगाये गये इस आरोप का खंडन किया है. अरविंदर केजरीवालकहचुके हैं कि जो लोग आम आदमी पार्टी से डरे हुए हैं,वही इस तरह का आरोप लगा रहे हैं.

केपी एस गिल ने भी लगाया था आरोप
पंजाब में 80 के दशक में उग्रवाद पर काबू पाने वाले पूर्व पुलिस अधिकारी केपीएस गिल ने कहा था विदेशों में रह रहे कट्टर सिख हाल के दिनों में नकाम रहे हैं, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान वे आम आदमी पार्टी के साथ आ रहे हैं. उन्हें लगता है कि वे फिर से पंजाब में अपनी जड़े जमा सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola