अमिताभ, लता मंगेशकर एवं दलाई लामा ने की ‘नर्मदा सेवा यात्रा'' की तारीफ

Published at :02 Feb 2017 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ, लता मंगेशकर एवं दलाई लामा ने की ‘नर्मदा सेवा यात्रा'' की तारीफ

भोपाल : बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, गायिका लता मंगेशकर एवं तिब्बती धर्मगुर दलाई लामा ने मध्यप्रदेश में पवित्र नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए वर्तमान में चल रहे जागरुकता अभियान ‘नमामि देवी नर्मदे – सेवा यात्रा’ की तारीफ की है. मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के आयुक्त अनुपम रंजन ने कहा, ‘‘अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर एवं दलाई […]

विज्ञापन

भोपाल : बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, गायिका लता मंगेशकर एवं तिब्बती धर्मगुर दलाई लामा ने मध्यप्रदेश में पवित्र नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए वर्तमान में चल रहे जागरुकता अभियान ‘नमामि देवी नर्मदे – सेवा यात्रा’ की तारीफ की है. मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के आयुक्त अनुपम रंजन ने कहा, ‘‘अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर एवं दलाई लामा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार की ‘नमामि देवी नर्मदे – सेवा यात्रा’ की तारीफ की है.” ‘नमामि देवी नर्मदे – सेवा यात्रा’ को ‘नर्मदा सेवा यात्रा’ के नाम से भी जाना जाता है. चौहान को भेजे पत्र में अमिताभ ने इस यात्रा में शामिल न हो पाने पर खेद भी व्यक्त किया है. अमिताभ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए भी इस अभियान की तारीफ की है.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘नर्मदा सेवा यात्रा जैसी पहलों से न केवल हमारी नदियां स्वच्छ होंगी, बल्कि हमारी आने वाली पीढियों को साफ-सुथरी नदियां भी मिलेंगी” एक अन्य ट्वीट में अमिताभ ने बताया कि ‘नमामि देवी नर्मदे – सेवा यात्रा’ एक महान अभियान है, जिसे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुरु किया है, ताकि नर्मदा नदी को प्रदूषण से मुक्त किया जा सके. ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘यह यात्रा निश्चित रुप से समूचे भारत के लोगों को जागरुक करेगी और वे अपनी जीवनदायिनी नदियों को संरक्षित करना शुरु कर देंगे. केवल बोलना ही नहीं है, अपने आसपास के इलाकांे को खुले में शौच से मुक्त करें, नदियों के तटों पर और अधिक पेड लगाओ. इनसे नदियां निर्मल एवं स्वच्छ होंगी.”
अमिताभ ने आगे कहा, ‘‘इन छोटे-छोटे प्रयासों से हम जीवनदायी मां नर्मदा को पुनर्जीवित कर सकते हैं. हर हर नर्मदे.” लता मंगेशकर ने अपने पत्र में कहा है, ‘‘मैं मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी हूं. इस कारण मेरा नर्मदा नदी से अनोखा संबंध रहा है. मैं अभिनंदन करना चाहती हूं कि नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए अभियान चलाकर एक अनिवार्य कदम उठाया गया है. यह निश्चित रुप से सफल होगा.” ‘नमामि देवी नर्मदे – सेवा यात्रा’ पिछले साल 11 दिसंबर को नर्मदा के उद्गम स्थान अमरकंटक से शुरु हुई. पांच महीने तक चलने वाली यह यात्रा 11 मई को खत्म होगी. इस दौरान यह यात्रा नर्मदा के दोनों तटों पर 3344 किलोमीटर कवर करेगी, जिसमें लगभग आधी दूरी पैदल मार्च भी शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola