फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन, अनिल मेनन ने अंतरिक्ष स्टेशन पर रखा कदम, देखें टॉप फोटो यहां

Updated:
1 / 9
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन की एंट्री. नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे. आज की टॉप खबरें फोटो के साथ देखें.
फुल स्क्रीन में देखें

फोटो स्टोरी 15 जुलाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन की एंट्री. नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे. आज की टॉप खबरें फोटो के साथ देखें.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 9
16 साल बाद फाइनल में पहुंची स्पेन; फ्रांस को 2-0 से हराया
फुल स्क्रीन में देखें

16 साल बाद फाइनल में पहुंची स्पेन; फ्रांस को 2-0 से हराया

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मिकेल ओयरजाबल और पेड्रो पोरो के गोल ने स्पेन को जीत दिलाई. यह स्पेन के लिए 2010 के बाद पहला विश्व कप फाइनल होगा.

3 / 9
अनिल मेनन ने अंतरिक्ष स्टेशन पर रखा कदम
फुल स्क्रीन में देखें

अनिल मेनन ने अंतरिक्ष स्टेशन पर रखा कदम

नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और रूस के दो कॉस्मोनॉट सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंच गए. तीनों ने सोयुज MS-29 अंतरिक्ष यान से करीब साढ़े तीन घंटे की यात्रा पूरी की. अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने पर वहां मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने उनका स्वागत किया.

4 / 9
साबरमती कालीगाम रेलवे यार्ड में लगी आग
फुल स्क्रीन में देखें

साबरमती कालीगाम रेलवे यार्ड में लगी आग

गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती कालीगाम रेलवे यार्ड में मंगलवार (14 जुलाई) को एक खाली यात्री ट्रेन के कोच में अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना के समय कोच खाली था, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

5 / 9
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
फुल स्क्रीन में देखें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हरियाणा के गुरुग्राम में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने सुंदरकांड का पाठ भी किया. प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया.

6 / 9
गिल-अक्षर के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीता
फुल स्क्रीन में देखें

गिल-अक्षर के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीता

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर एजबेस्टन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए. उनकी बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर दौरे की पहली जीत अपने नाम कर ली. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों विभागों में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया.

7 / 9
राष्ट्रीय समर स्मारक से रवाना हुई 'शौर्य विजय यात्रा', राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ
फुल स्क्रीन में देखें

राष्ट्रीय समर स्मारक से रवाना हुई 'शौर्य विजय यात्रा', राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जुलाई को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से 'शौर्य विजय यात्रा' मोटरसाइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह यात्रा लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक तक जाएगी और भारतीय सशस्त्र बलों तथा पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित की गई है. इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि भी मौजूद रहे.

8 / 9
ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
फुल स्क्रीन में देखें

ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में बारिश तेज हो सकती है. इसका असर रथयात्रा के दौरान पुरी समेत कई जिलों में दिखेगा, जहां भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

9 / 9
भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए अमेरिकी नागरिक के पास मिला चीनी पासपोर्ट
फुल स्क्रीन में देखें

भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए अमेरिकी नागरिक के पास मिला चीनी पासपोर्ट

अमेरिका का 36 साल का एक नागरिक भारत-नेपाल सीमा को अवैध तरीके से पार करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, उसके पास से एक चीनी पासपोर्ट, कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola