दिल्ली यूनिवर्सिटी : सेल्फी, बाल बनाने पर प्रतिबंध के खिलाफ मिरांडा हाउस को नोटिस

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी : सेल्फी, बाल बनाने पर प्रतिबंध के खिलाफ मिरांडा हाउस को नोटिस

नयी दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग नेदिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रिंसिपल को उस सकुर्लर के संबंध में नोटिस जारी किया है जिसमें कॉलेज के गलियारों में सेल्फी लेने और बाल बनाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गयी थी. मालूम हो कि कुछ छात्राओं ने दिल्ली महिला आयोग से संपर्क कर इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग नेदिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रिंसिपल को उस सकुर्लर के संबंध में नोटिस जारी किया है जिसमें कॉलेज के गलियारों में सेल्फी लेने और बाल बनाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गयी थी. मालूम हो कि कुछ छात्राओं ने दिल्ली महिला आयोग से संपर्क कर इस नोटिस के खिलाफ शिकायत की थी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ छात्राओं से हमें एक ज्ञापन मिला था, जिसमें कहा गया था कि कॉलेज की तरफ से भेदभाव वाले तौर तरीके अपनाए जा रहे हैं और एक ऐसा सकुर्लर जारी किया गया है. हमने कॉलेज से छात्राओं की शिकायत पर सात दिन के अंदर बिंदुवार जवाब मांगा है.

उल्लेखनीय है कि कॉलेज में रविवार को क्लास अटेंड करने वाली स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की छात्राओं को निर्देशित नोटिस में कहा गया था कि सेल्फी लेने, बाल बनाने और गलियारों में मॉडलिंग को वक्त के बेजा इस्तेमाल के तौर पर देखा जाएगा और ऐसा करने वाली छात्राओं को एक दिन के लिए निलंबित भी किया जा सकता है. पिछले हफ्ते इस सकुर्लर को वापस लेने की मांग को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया था.

वहीं, कॉलेज की प्रिसिंपल प्रतिभा जॉली ने पहले दावा किया था कि इस सर्कुलर का उद्देश्य छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था. उन्होंने बाद में स्पष्ट किया कि ये नोटिस सिर्फ सुक्षाव भर था और बाध्यकारी नहीं. इसके बावजूद स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग छात्रों के संगठन क्रांतिकारी युवा संगठन ने दिल्ली महिला आयोग के दरवाजे पर दस्तक देने का फैसला किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola