जम्‍मू-कश्‍मीर : सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

Updated at : 24 Jan 2017 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
जम्‍मू-कश्‍मीर : सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज दो अज्ञात आतंकवादी मारा गया. मुठभेड़ आज सुबह से ही जारी है. बताया जा रहा है कि मारे गये दोनों आतंकी पाकिस्‍तान से हैं. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. पुलिसे ने सर्च अभियान में 2 एके 47 […]

विज्ञापन

श्रीनगर : मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज दो अज्ञात आतंकवादी मारा गया. मुठभेड़ आज सुबह से ही जारी है. बताया जा रहा है कि मारे गये दोनों आतंकी पाकिस्‍तान से हैं. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. पुलिसे ने सर्च अभियान में 2 एके 47 भी बरामद किया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को यहां से 25 किलोमीटर दूर गंदेरबल जिले के हदूरा क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद क्षेत्र में एक आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया.

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल आतंकवादियों के ठिकानों की तरफ बढ़ रहे थे तब आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाई. अधिकारी ने बताया, ‘‘मुठभेड़ में दो आतंकवादी के मारे जाने की खबर है जबकि क्षेत्र में अभियान अभी भी जारी है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola