ePaper

फिल्मी ''दंगल'' के दृश्य में राष्ट्रगान के दौरान खडे न होने पर बुजुर्ग की पिटाई

Updated at : 23 Jan 2017 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
फिल्मी ''दंगल'' के दृश्य में राष्ट्रगान के दौरान खडे न होने पर बुजुर्ग की पिटाई

मुंबई : सिनेमाघर में फिल्म के प्रदर्शन दौरान एक बजीब वाक्या देखने को मिला. कारोबारी नगरी मुंबई में राष्ट्रगान बजने के दौरान खडे न होने पर 59 साल के एक शख्स की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी […]

विज्ञापन

मुंबई : सिनेमाघर में फिल्म के प्रदर्शन दौरान एक बजीब वाक्या देखने को मिला. कारोबारी नगरी मुंबई में राष्ट्रगान बजने के दौरान खडे न होने पर 59 साल के एक शख्स की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि घटना बुधवार शाम उपनगरीय गोरेगांव इलाके में एक सिनेमाघर में हुई. अमलराज दासन नाम के शख्स फिल्म ‘‘दंगल” देखने थियेटर गए थे.

इस दौरान फिल्म के एक दृश्य में राष्ट्रगान बजने पर खडे न होने पर एक शख्स ने उनके चेहरे पर घूंसा मार दिया. फिल्म के इस दृश्य के दौरान महावीर फोगाट (आमिर खान का किरदार) की बेटी के स्वर्ण जीतने पर राष्ट्रगान बजाया जा रहा था.

आरोपी की पहचान शिरीष मधुकर के तौर पर की गई. पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola