जलीकट्टू को मिला कई मशहूर हस्तियों का साथ, एआर रहमान कल से बैठेंगे उपवास पर

चेन्नई :जलीकट्टू को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज भी तमिलनाडु में लोगों ने उच्चतम न्यायलय के प्रतिबंध के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. उधर, जलीकट्टू को कई मशहूर हस्तियों का साथ मिल रहा है. प्रख्यात संगीतकार एआर रहमान ने घोषणा करते हुए कहा कि ‘ मैं कल से जलीकट्टू […]
चेन्नई :जलीकट्टू को लेकर तमिलनाडु में प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज भी तमिलनाडु में लोगों ने उच्चतम न्यायलय के प्रतिबंध के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. उधर, जलीकट्टू को कई मशहूर हस्तियों का साथ मिल रहा है. प्रख्यात संगीतकार एआर रहमान ने घोषणा करते हुए कहा कि ‘ मैं कल से जलीकट्टू के समर्थन में उपवास में बैठूंगा’. अध्यात्मिक गुरू जग्गी वासुदेव ने भी जलीकट्टू का समर्थन किया. उन्होंने कहा क्रिकेट के गेंद से भी खिलाड़ी चोटिल होते हैं इसका मतलब यह तो नहीं कि उनपर प्रतिबंध लगा दिया जाये. गुरू रविशंकर भी जलीकट्टू के समर्थन में आये हैं. इससे पहले मरीना बीच में चल रहे प्रदर्शन में कई फिल्मी सितारों ने भी भाग लिया.इस बीच तमिलनाडु के सीएम पनीरसेल्वम दिल्ली में डटे हुए हैं. आज वह वापस चेन्नई जाने वाले थे लेकिन चेन्नई वापसी कार्यक्रम उन्होंने टाल दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने एडिशनल अटार्नी जनरल से मुलाकात कर जलीकट्टू को लेकर तमाम संभावनाओं पर चर्चा की.
I am fasting tomorrow to support the spirit of Tamil Nadu: A R Rahman
— ANI (@ANI_news) January 19, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




