तिरंगा घटना के बाद, अमेजन यूएस पर अब गांधी की छवि वाला चप्पल, सुषमा स्वराज से शिकायत

नयी दिल्ली : तिरंगे से जुड़े घटनाक्रम के बीच, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अब अमेजन पर महात्मा गांधी की छवि वाले चप्पल बेचे जाने की कई शिकायतें मिली है. कुछ ट्विटर इस्तेमाल करने वालों ने सुषमा को अपनी ट्वीट में टैग कर शिकायत की है कि गांधी की छवि वाले ‘बीच सैंडल ‘ की […]
नयी दिल्ली : तिरंगे से जुड़े घटनाक्रम के बीच, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अब अमेजन पर महात्मा गांधी की छवि वाले चप्पल बेचे जाने की कई शिकायतें मिली है. कुछ ट्विटर इस्तेमाल करने वालों ने सुषमा को अपनी ट्वीट में टैग कर शिकायत की है कि गांधी की छवि वाले ‘बीच सैंडल ‘ की बिक्री अमेजन यूएस साइट पर हो रही है.
पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने खास मुद्दे का उल्लेख किये बिना कहा, ‘‘अमेजन पर तिरंगा वाले डोरमैट की बिक्री संबंधी मुद्दे पर वाशिंगटन में हमारे दूत को अमेजन को निर्देश देने को कहा गया कि थर्ड पार्टी को प्लेटफार्म प्रदान करते वक्त उन्हें भारतीयों की संवेदनाएं और भावनाओं का सम्मान करना चाहिए.” अमेजन पर चप्पल के बारे में ‘‘कैफेप्रेस-गांधी फ्लिप फ्लॉप्स-फ्लिप फ्लॉप, फनी ठोंग सेंडल्स, बीच सेंड्ल्स” लिखकर इसकी कीमत 16.99 डॉलर रखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




