सेना के जवान का झलका दर्द, 11 घंटे की ड्यूटी और खाने में जली रोटी, पनछोर दाल !

देश की सीमा पर सुरक्षा में एक जवान को 11-11 घंटे तक खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती है, मगर उनकी खुराक पर को लेकर सवाल उठते रहे हैं. यह सवाल सरकार से नहीं, सेना के उन अधिकारियों से जुड़ा होता है, जिन पर हमारे सैनिकों की खुराक का जिम्मा होता है. ऐसा ही एक सवाल […]
देश की सीमा पर सुरक्षा में एक जवान को 11-11 घंटे तक खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती है, मगर उनकी खुराक पर को लेकर सवाल उठते रहे हैं. यह सवाल सरकार से नहीं, सेना के उन अधिकारियों से जुड़ा होता है, जिन पर हमारे सैनिकों की खुराक का जिम्मा होता है. ऐसा ही एक सवाल बीएसएफ के एक जवान ने सोशल मीडिया के जरिये उठाया है. फेसबुक पर वीडीओ पोस्ट कर उसने अपना दर्द बयां किया है, कड़ी ड्यूटी के बाद जवानों को कैसे खाने मेंजली हुई रोटी और पनछोर (पानी वाली) दाल मिलती है.
इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए बीएसएफ ने अपने आधिकारिक टि्वटर पर हैंडल पर टि्वट करते हुए कहा कि हम इस मामले की पूरी जांच करेगें. सेना के जवानों का विशेष ध्यान रखा जाता है इसके बावजूद भी अगर कोई शिकायत आयी है तो इसकी जांच होगी. जांच के लिए टीम पहुंच चुकी है.
BSF is highly sensitive to the welfare of tps.Individual aberrations,if any,are enquired into.A senior officer has already rchd the location https://t.co/3fH7qZdV5P
— BSF (@BSF_India) January 9, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




