दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का वीडियो हुआ वायरल, ''आप'' का हमला तेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2017 4:33 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. भोजपुरी गायक से राजनीति में उतरे मनोज तिवारी के इस वीडियो को लेकर बवाल हो गया है. इस वीडियो में मनोज तिवारी एक कविता सुना रहे हैं और उनके साथ बैठे भाजपा नेता सुधांशु […]
नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. भोजपुरी गायक से राजनीति में उतरे मनोज तिवारी के इस वीडियो को लेकर बवाल हो गया है. इस वीडियो में मनोज तिवारी एक कविता सुना रहे हैं और उनके साथ बैठे भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और रेखा गुप्ता उनकी कविता पर ठहाके लगा रहे हैं.
मनोज तिवारी के वीडियो पर आम आदमी पार्टी ने करारा हमला बोला है. आप के मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा, वीडियो में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने लोगों की परेशानी पर मजाक बनाया है और उनके साथ बैठे भाजपा नेता लोगों की परेशानी पर ठहाके लगा रहे हैं.
@AamAadmiParty leader & minister Kapil Mishra writes to @BJP4Delhi chief Manoj Tiwari about his act of "mocking" ppl in ATM lines @htdelhi pic.twitter.com/VICb6Cg5KW
— Vishal Kant (@VishKant) January 4, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










