सुप्रीम कोर्ट का फैसला : जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मांग पायेंगे उम्मीदवार

Updated:
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का फैसला : जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मांग पायेंगे उम्मीदवार

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसले में जाति, धर्म ,समुदाय के आधार पर वोट मांगने को गलत ठहराया है. सात जजों के बेंच ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष प्रक्रिया है इसे अनुकरण किया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इंसान और ईश्वर का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसले में जाति, धर्म ,समुदाय के आधार पर वोट मांगने को गलत ठहराया है. सात जजों के बेंच ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष प्रक्रिया है इसे अनुकरण किया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इंसान और ईश्वर का संबंध पूरी तरह से व्यक्तिगत विषय है.राज्य को इस तरह की किसी भी गतिविधि में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए.

जनप्रतिनिधि कानून में ‘भ्रष्ट तरीके’ को परिभाषित करने वाली धारा 123 (3) में इस्तेमाल शब्द ‘उसका धर्म’ के संदर्भ में प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर और तीन अन्य न्यायाधीशों ने तीन के मुकाबले चार के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि इसका यह अभिप्राय मतदाताओं, उम्मीदवारों और उनके एजेंटों आदि समेत सभी के धर्म और जाति से है. हालांकि तीन न्यायाधीशों- यू यू ललित, ए के गोयल और डी वाई चंद्रचूड का अल्पमत यह था कि ‘उसका’ धर्म का अभिप्राय सिर्फ उम्मीदवार के धर्म से है.

न्यायाधीशों के बीच बहुमत यह था कि ऐसे मुद्दों को देखते समय ‘धर्मनिरपेक्षता’ का ख्याल रखा जाना चाहिए. बहुमत में शामिल चार न्यायाधीशों में एम बी लोकुर, एस ए बोबडे और एल एन राव शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola