क्या नोटबंदी पर राजनैतिक लड़ाई हार रहे हैं नरेंद्र मोदी?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2016 1:43 PM
चंद्रबाबू नायडू के ताजा बयान से यह सवाल पैदा होता है कि क्या नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक लड़ाई हार रहे हैं? नरेंद्र मोदी सरकार ने आठ नवंबर को 500 और 1000 के नोटों को बंद करने का ऐतिहासिक और साहसिक फैसला लिया था. तब विपक्ष के अलावा सरकार की कुछ सहयोगी पार्टियों ने […]
चंद्रबाबू नायडू के ताजा बयान से यह सवाल पैदा होता है कि क्या नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक लड़ाई हार रहे हैं? नरेंद्र मोदी सरकार ने आठ नवंबर को 500 और 1000 के नोटों को बंद करने का ऐतिहासिक और साहसिक फैसला लिया था. तब विपक्ष के अलावा सरकार की कुछ सहयोगी पार्टियों ने भी इस फैसले का विरोध किया था. उनका विरोध अब भी कायम है. नोटबंदी के खिलाफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध प्रदर्शन में अकाली दल और शिवसेना तो शामिल भी हुई थी. दूसरी ओर, चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी के इस फैसले का समर्थन किया था. अब उन्हीं चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘नोटबंदी के कारण हो रही परेशानियों को कम करने के बारे में मैं रोज सोचता हूं, लेकिन हम इस समस्या का समाधान ढूंढ़ने में सफल नहीं हो पाये हैं.’
चंद्रबाबू नायडू का यह बयान राजनीतिक मायने रखता है. चंद्रबाबू नायडू नोटबंदी से उत्पन्न परिस्थितियों पर नजर रखने के लिए सरकार द्वारा गठित 13 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










