ePaper

पीएम मोदी के नोटबंदी के कदम से खुश हैं पत्नी जशोदाबेन, पढें क्या कहा

Updated at : 19 Dec 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी के नोटबंदी के कदम से खुश हैं पत्नी जशोदाबेन, पढें क्या कहा

कोटा (राजस्थान) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने नोटबंदी के कदम की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘भ्रष्टाचार और कालाधन’, दोनों पर रोक लगाएगा. उन्होंने आशा जताई कि केंद्र सरकार देश की प्रगति और विकास के लिए काम करना जारी रखेगी. जसोदाबेन ने कहा, ‘‘500 […]

विज्ञापन

कोटा (राजस्थान) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने नोटबंदी के कदम की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘भ्रष्टाचार और कालाधन’, दोनों पर रोक लगाएगा. उन्होंने आशा जताई कि केंद्र सरकार देश की प्रगति और विकास के लिए काम करना जारी रखेगी.

जसोदाबेन ने कहा, ‘‘500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने का केंद्र सरकार का फैसला देश में भ्रष्टाचार और कालाधन, दोनों पर रोक लगाएगा. यह कदम विदेशों में पडे कालाधन को वापस लाएगा. ‘ वह बतौर मुख्य अतिथि एक कार्यक्रम में शरीक होने यहां राजस्थान आई थी.

मोदी नीत सरकार के प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने को कहे जाने पर उन्होंने केंद्र सरकार के अब तक के कामकाज की सरहाना की और आशा जताई कि यह राष्ट्र की प्रगति और विकास तथा लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी.

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी की मां ने भी इस कदम की सराहना की थी. वे खुद बैंक पहुंची थीं और पुराने नोट बदलवाये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola