DMK प्रमुख करुणानिधि ने ट्रेकोस्टोमी कराई, हालत स्थिर

Updated at : 16 Dec 2016 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
DMK प्रमुख करुणानिधि ने ट्रेकोस्टोमी कराई, हालत स्थिर

चेन्नई : द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि ने आज यहां एक निजी अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के कारण ट्रेकोस्टोमी कराई और उनकी हालत स्थिर है. गले और फेफडे में संक्रमण के कारण सांस लेने में तकलीफ के चलते कल देर रात 92 वर्षीय नेता को कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कावेरी अस्पताल […]

विज्ञापन

चेन्नई : द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि ने आज यहां एक निजी अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के कारण ट्रेकोस्टोमी कराई और उनकी हालत स्थिर है. गले और फेफडे में संक्रमण के कारण सांस लेने में तकलीफ के चलते कल देर रात 92 वर्षीय नेता को कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर एस अरविंदन ने एक बयान में कहा कि सांस लेने में तकलीफ के कारण उनका ट्रेकोस्टोमी की गई है. उन्होंने बताया, ‘‘करुणानिधि की हालत स्थिर है.’ उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को एंटीबॉयोटिक दवा देकर इलाज किया जा रहा है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है.
इस बीच अस्पताल में पार्टी प्रमुख के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए द्रमुक के वरिष्ठ नेताओं की भीड लगी रही. एक सप्ताह तक एलर्जी के उपचार के बाद करुणानिधि को सात दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी मिली थी लेकिन करीब सात दिन बाद ही उन्हें एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती होना पडा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola