ePaper

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया

Updated at : 14 Dec 2016 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया

श्रीनगर : अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ आज हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि उत्तरी कश्मीर के सोपोर क्षेत्र में एक आतंकी की घेराबंदी की ली गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह अनंतनाग जिले के सृगुफवाडा क्षेत्र के बीव्रा में सेना के एक गश्ती दल पर आतंकियों ने […]

विज्ञापन
श्रीनगर : अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ आज हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि उत्तरी कश्मीर के सोपोर क्षेत्र में एक आतंकी की घेराबंदी की ली गयी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह अनंतनाग जिले के सृगुफवाडा क्षेत्र के बीव्रा में सेना के एक गश्ती दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी.
उन्होंने बताया कि इसके जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की. इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जिसकी पहचान बासित अहमद डार के रूप में की गयी है. डार हाल ही में आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंक निरोधी एक अन्य अभियान में उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में बोमई इलाके में एक आतंकी को, जो संभवत: विदेशी है, एक घर के भीतर कैद कर दिया गया. उन्होंने बताया कि घटना की और जानकारी जुटाई जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola