ePaper

झामुमो को झटका चार जिला परिषद् सदस्य आजसू में शामिल

Updated at : 08 Dec 2016 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो को झटका चार जिला परिषद् सदस्य आजसू में शामिल

सरायकेला : गुरुवार को सरायकेला में झामुमो को आजसू ने झटका दिया है. झामुमो नेत्री और सरायकेला से जिला परिषद सदस्य पिंकी महतो, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष और गम्हरिया से जीप सदस्य सुधीर महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य और कुचाई से जिला परिषद सदस्य जिंगी हेम्ब्रोम, झामुमो समर्थक और राजनगर से जीप सदस्य अनिल सोरेन, खरसावां […]

विज्ञापन

सरायकेला : गुरुवार को सरायकेला में झामुमो को आजसू ने झटका दिया है. झामुमो नेत्री और सरायकेला से जिला परिषद सदस्य पिंकी महतो, झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष और गम्हरिया से जीप सदस्य सुधीर महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य और कुचाई से जिला परिषद सदस्य जिंगी हेम्ब्रोम, झामुमो समर्थक और राजनगर से जीप सदस्य अनिल सोरेन, खरसावां की प्रमुख नागी जामुदा समेत बड़ी संख्या में झामुमो समर्थक व बिभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आजसू में शामिल हो गए.

गुरुवार को सरायकेला में आयोजित मिलन समारोह में आजसू की सदस्यता ग्रहण की. आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, विधायक रामचंद्र सहिस समेत पार्टी के अन्य नवताओं ने माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर सुदेश महतो ने स्थानीय नीति और सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन पर आलोचना की. श्री महतो ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर बाल दिया. अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola