नेशनल लेवल की शूटर के साथ दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया वारदात को अंजाम

नयी दिल्ली : नेशनल लेवल की शूटर महिला ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला शूटर ने चाणक्यपुरी थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करायी है जिसमें कोचपर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में स्पेशल सीपी एमके मीणा ने कहा कि हमने केस दर्ज कर लिया […]
नयी दिल्ली : नेशनल लेवल की शूटर महिला ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला शूटर ने चाणक्यपुरी थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करायी है जिसमें कोचपर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है.
इस संबंध में स्पेशल सीपी एमके मीणा ने कहा कि हमने केस दर्ज कर लिया है और कानून के हिसाब से जांच की जाएगी.
शिकायत में महिला ने अपने कोच पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आरोपी से उनकी पहचान दो साल से है. महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी का जन्मदिन था, जिसे सेलिब्रेट करने वह उसके घर गई थी.
उस वक्त साथी खिलाड़ी ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला दिया और फिर दुष्कर्म किया.
We have registered a case of rape and investigation will be carried out as per law: MK Meena,Spl.CP on Shooter alleges rape pic.twitter.com/YK3Emq7bIf
— ANI (@ANI) December 4, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




