पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी, आतंकवाद जारी रहा तो नहीं होगी कोई वार्ता

नयी दिल्ली : नगरोटा में सेना के शिविर पर हमले के मद्देनजर सख्ती से पेश आते हुए भारत ने आज स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद जारी रहने के माहौल में पाकिस्तान के साथ वार्ता नहीं हो सकती, जिसे द्विपक्षीय संबंध में ‘नई सामान्य स्थिति’ के रुप में भारत कभी नहीं स्वीकार करेगा. विदेश मंत्रालय के […]
नयी दिल्ली : नगरोटा में सेना के शिविर पर हमले के मद्देनजर सख्ती से पेश आते हुए भारत ने आज स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद जारी रहने के माहौल में पाकिस्तान के साथ वार्ता नहीं हो सकती, जिसे द्विपक्षीय संबंध में ‘नई सामान्य स्थिति’ के रुप में भारत कभी नहीं स्वीकार करेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने यह भी कहा कि अगले कदमों पर फैसला करने से पहले सरकार नगरोटा हमले के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रही है.
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं इस बात पर जोर देना चाहुंगा कि सरकार ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उसे जो भी जरुरी लगेगा वह किया जाएगा.” यह पूछे जाने पर कि क्या अमृतसर में तीन और चार दिसंबर को होने वाले ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय वार्ता होगी, उन्होंने बताया, ‘‘हमें द्विपक्षीय बैठक के लिए पाकिस्तान से कोई अनुरोध नहीं मिला है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




