ePaper

संसद वीडियो: क्या भगवंत मान के माफी मांग लेने मात्र से विवाद हो जाएगा खत्म या मिलेगी सजा ?

Updated at : 30 Nov 2016 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
संसद वीडियो: क्या भगवंत मान के माफी मांग लेने मात्र से विवाद हो जाएगा खत्म या मिलेगी सजा ?

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर संसद का वीडियो जारी करने के मामले में लोकसभा समिति से बिना शर्त माफी मांग ली है, लेकिन क्या उनके ऐसा करने मात्र से विवाद समाप्त हो जाएगा ? प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ […]

विज्ञापन

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर संसद का वीडियो जारी करने के मामले में लोकसभा समिति से बिना शर्त माफी मांग ली है, लेकिन क्या उनके ऐसा करने मात्र से विवाद समाप्त हो जाएगा ? प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ मामले की चर्चा करेगी, इतना ही नहीं आज ही समिति उनकी सजा तय कर सकती है.

आपको बता दें कि समिति ने मान को सोशल मीडिया पर संसद का वीडियो फुटेज डालने के मामले की जांच में दोषी पाया था. इस संबंध में लोकसभा समिति के अध्यक्ष किरीट सोमैया ने कहा कि मान दोषी पाए गए हैं. बीते छह महीने से मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विवाद में लाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्होंने अब बिना शर्त माफी मांग ली है.

सोमैया ने जानकारी दी कि समिति बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ मामले की चर्चा करेगी और सजा तय करेगी. यहां उल्लेख करते चलें कि लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने आप नेता भगवंत मान के संसद सुरक्षा के उल्लंघन मामले में जांच के लिए 25 जुलाई को समिति गठित की थी.

मान ने 21 जुलाई को फेसबुक पर अपने घर से संसद भवन तक की यात्रा का वीडियो अपलोड किया था जिसके बाद से विवाद चल रहा है. सोमैया के अलावा समिति में नौ सदस्य और थे जिनके नाम हैं मीनाक्षी लेखी, सत्याल सिंह, आनंदराव अडसुल, बी. महताब, रत्ना डे, थोटा नरसिम्हन, के.सी. वेगुगोपाल और पी. वेणुगोपाल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola