ePaper

j&k : सुरक्षा बल के काफिले पर हमला, बीएसएफ का एक जवान घायल

Updated at : 26 Nov 2016 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
j&k : सुरक्षा बल के काफिले पर हमला, बीएसएफ का एक जवान घायल

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा जिले के हंदवाडा इलाके में चरमपंथियों ने आज सुरक्षा बलों के काफिले पर गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया. बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हंदवाडा में आज सुबह चरमपंथियों ने एक काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान गोली लगने से घायल हो […]

विज्ञापन

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा जिले के हंदवाडा इलाके में चरमपंथियों ने आज सुरक्षा बलों के काफिले पर गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया. बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हंदवाडा में आज सुबह चरमपंथियों ने एक काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान गोली लगने से घायल हो गया. ”

उन्होंने बताया कि घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. ” हंदवाडा इलाके में सुरक्षा बलों पर पिछले 36 घंटों के भीतर किया गया यह दूसरा हमला है. चरमपंथियों ने गुरुवार को हंदवाडा पुलिस थाने पर भी गोलीबारी की थी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. जवानों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद चरमपंथी वहां से भाग निकले थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola