जम्मू में आग लगने से तीन और पानीपत में सात लोगों की मौत

Updated at : 26 Nov 2016 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू में आग लगने से तीन और पानीपत में सात लोगों की मौत

जम्मू : जम्मू शहर के नरवल इलाके में बनी अस्थायी झुग्गियों में आज तड़के आग लगने से तीन व्यक्तियों की जलकर मौत हो गयी, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से झुलस गये. दूसरी ओर हरियाणा के पानीपत में कुरार गांव की स्पिनिंग मिल में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गयी और तीन […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू शहर के नरवल इलाके में बनी अस्थायी झुग्गियों में आज तड़के आग लगने से तीन व्यक्तियों की जलकर मौत हो गयी, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से झुलस गये. दूसरी ओर हरियाणा के पानीपत में कुरार गांव की स्पिनिंग मिल में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण कल यहां आग लग गई. पानीपत के एसडीएम विवेक चौधरी ने कहा, ‘यहां लगी आग में दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गयी.’

उन्होंने बताया कि तीन घायलों में से एक की हालत गंभीर है और इन्हें इलाज के लिए रोहतक के पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अधिकारियों ने कहा कि दमकल की कई गाडियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया था.

जम्‍मू के आग के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘नरवल इलाके की झुग्गी बस्ती में आज तड़के करीब ढाई बजे आग लगने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी और अनेक लोग गंभीर रूप से झुलस गये.’ उन्होंने बताया कि आग लगने से चार दर्जन से अधिक झुग्गियां बर्बाद हो गयी. बाद में हालांकि अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया.

अधिकारी ने बताया, ‘कई अग्निशमन कर्मियों को आग बुझाने में लगाया गया, जो अब करीब पूरी तरह से नियंत्रित हो गयी है.’ उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola