मध्यप्रदेश: नेपानगर विधानसभा सीट पर सत्तारुढ भाजपा की मंजू दादू विजयी

Published at :22 Nov 2016 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश: नेपानगर विधानसभा सीट पर सत्तारुढ भाजपा की मंजू दादू विजयी

भोपाल : मध्यप्रदेश में सत्तारुढ भाजपा की उम्मीदवार मंजू दादू ने नेपानगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज की है. मंजू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अंतर सिंह बर्दे को इस सीट पर 42,198 मतों के अंतर से हराया. मंजू को 99,626 मत मिले, जबकि बर्दे को कुल 57,428 मत हासिल हुए. नेपानगर […]

विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश में सत्तारुढ भाजपा की उम्मीदवार मंजू दादू ने नेपानगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज की है. मंजू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अंतर सिंह बर्दे को इस सीट पर 42,198 मतों के अंतर से हराया. मंजू को 99,626 मत मिले, जबकि बर्दे को कुल 57,428 मत हासिल हुए.

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव यहां से भाजपा विधायक राजेन्द्र श्यामलाल दादू की सडक हादसे में मृत्यु होने के कारण हुआ. भाजपा ने विधायक रहे दिवंगत राजेन्द्र श्यामलाल दादू की बेटी मंजू दादू को अपना प्रत्याशी बनाकर क्षेत्र के मतदाताओं की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की.

यह रणनीति भाजपा के लिए फायदेमंद भी रही, क्योंकि पार्टी ने इस सीट पर 42,198 मतों के अंतर से अपना कब्जा बरकरार रखा. हालांकि, मंजू के पिताजी ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 46,534 मतों के अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की थी. नेपानगर सीट के लिये कांग्रेस एवं भाजपा प्रत्याशियों के अलावा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) की रेनु पाटिल उर्फ रेवांता एवं लोक जनशक्ति पार्टी की वेर सिंह भी चुनावी मैदान में थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola