ePaper

मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित : अमित शाह

Updated at : 01 Nov 2016 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित : अमित शाह

अमृतसर : आज पंजाब प्रदेश ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर लिये हैं. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पिछले दस सालों में पंजाब को एक आदर्श सूबा बनाने का काम भाजपा और अकाली दल की सरकार ने किया. उन्होंने कहा कि मोदी […]

विज्ञापन

अमृतसर : आज पंजाब प्रदेश ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर लिये हैं. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पिछले दस सालों में पंजाब को एक आदर्श सूबा बनाने का काम भाजपा और अकाली दल की सरकार ने किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है, जबकि गांधी परिवार के शासनकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं.

मोदी सरकार के ढाई साल के शासनकाल में काफी बदलाव आया है. आज विश्व की किसी ताकत को यह हिम्मत नहीं है कि वह हमारी सीमा की ओर बुरी नजर से देखे, लेकिन गांधी परिवार के शासनकाल में यह आम था. उन्होंने कहा कि जब से देश में हरित क्रांति की शुरुआत हुई, तो अनाज के भंडारों को भरने का काम किसान भाइयों ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola