सम अस्पताल अग्निकांड के मामले में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2016 10:21 PM
भुवनेश्वर : भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में सोमवार को भयावह आग की घटना को लेकर आलोचनाओं से घिरे ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने आज नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया. अस्पताल में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गयी.मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मिस्टर अतनु सब्यसाची नायक […]
भुवनेश्वर : भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में सोमवार को भयावह आग की घटना को लेकर आलोचनाओं से घिरे ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री अतनु सब्यसाची नायक ने आज नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया. अस्पताल में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गयी.मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मिस्टर अतनु सब्यसाची नायक ने नैतिक आधार पर अपना त्यागपत्र मुझे भेजा है. मैंने इसे स्वीकार कर लिया है और राज्यपाल को भेज दिया है.’ सम अस्पताल में सोमवार को आग की भयावह घटना के बाद नायक को विभिन्न वगोंर् से आलोचनाओं का सामना करना पडा. अधिकतर विपक्षी दलों ने उनके इस्तीफे की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










